Brahma Kumaris

वडोदरा में राष्ट्रीय एकता रैली एवं अटलादरा द्वारा भावपूर्ण स्वागत- केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा जी भी उपस्थित

वडोदरा में राष्ट्रीय एकता रैली एवं अटलादरा द्वारा भावपूर्ण स्वागत- केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा जी भी उपस्थित
3 min

29 नवंबर 2025 , वडोदरा

भारत के लौह पुरुष और राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में 29 नवंबर को वडोदरा में भव्य राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में केंद्रीय मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी ,श्री जगदीश भाई विश्वकर्मा ,वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग भाई जोशी डॉ. जयप्रकाश सोनी, सहित शहर के सभी विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

रैली जब अटलादरा क्षेत्र से गुजरी तो ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र के सभी भाई–बहनों द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात सभी वरिष्ठ अतिथि अटलादरा सेवाकेंद्र पधारे, जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने मेडिटेशन रूम में 5 मिनट का ध्यान करके शांति का अनुभव किया।

इसके बाद सेवाकेंद्र की संचालिका बीके डॉ. अरूणा बहन ने अतिथि कक्ष में सभी माननीय अतिथियों से मुलाकात की। डॉ. अरूणा बहन ने श्री नड्डा जी को संस्थान की विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान में गुजरात जोन द्वारा चलाए जा रहे विश्व शांति हेतू 100 करोड़ मिनट शांति योगदान कार्यक्रम के साथ–साथ सहज राजयोग के अभ्यास की विशेषताओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर श्री जे. पी. नड्डा जी ने प्रतिदिन 5 मिनट विश्व शांति के लिए योग करने का संकल्प लेते हुए संकल्प–फॉर्म भरा और कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने अपने माउंट आबू दौरे का अनुभव साझा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था निस्वार्थ भावना से समाज के हर वर्ग को आध्यात्मिक सहयोग प्रदान करती है। सेवाकेंद्रों पर मिलने वाला शांति का अनूठा वातावरण और राजयोग अभ्यास से प्राप्त आंतरिक शक्ति अद्वितीय है। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों को भी माउंट आबू मुख्यालय का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया।

भेंट वार्ता के पश्चात सह–संचालिका बीके पूनम बहन ने सभी अतिथियों को शिव परमात्मा की याद की राखी बाँधी और उन्हें ईश्वरीय प्रसाद प्रदान किया।

इसके उपरांत सभी अतिथियों ने सेवाकेंद्र के बाहर सजाई गई भारत माता की आकर्षक झांकी का अवलोकन किया और अपनी शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए रैली के आगे के चरण की ओर प्रस्थान किया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Vadodara — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

From Vadodara

Happenings in your area

View All
वड़ोदरा के अटलादरा में पुलिसकर्मियों ने सुना मानसिक सशक्तिकरण का संदेश
Vadodara
Apr 16

वड़ोदरा के अटलादरा में पुलिसकर्मियों ने सुना मानसिक सशक्तिकरण का संदेश

वडोदरा में राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान जे.पी. नड्डा का ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र आगमन
Vadodara
Dec 2

वडोदरा में राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान जे.पी. नड्डा का ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र आगमन

ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा से गुजरात ज़ोन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 200 शांति दूतों की शांति पदयात्रा सम्पन्न
Vadodara
Nov 23

ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा से गुजरात ज़ोन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 200 शांति दूतों की शांति पदयात्रा सम्पन्न

अटलदरा सेंटर, वडोदरा से प्रारंभ हुई शांति यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, वडोदरा ज़िला के कोषाध्यक्ष की सहभागिता
Vadodara
Nov 23

अटलदरा सेंटर, वडोदरा से प्रारंभ हुई शांति यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, वडोदरा ज़िला के कोषाध्यक्ष की सहभागिता

बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस परियोजना के अंतर्गत वडोदरा में शांति रथ को हरी झंडी दिखायी
Vadodara
Nov 21

बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस परियोजना के अंतर्गत वडोदरा में शांति रथ को हरी झंडी दिखायी

वडोदरा से विश्व शांति का संदेश — ब्रह्माकुमारीज़ ने किया ‘बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस’ का शुभारंभ
Vadodara
Nov 9

वडोदरा से विश्व शांति का संदेश — ब्रह्माकुमारीज़ ने किया ‘बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस’ का शुभारंभ

सद्भावना और सेवा का संगम: दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर वडोदरा में रक्तदान शिविर
Vadodara
Aug 25

सद्भावना और सेवा का संगम: दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर वडोदरा में रक्तदान शिविर

बड़ौदा की राजमाता एवं महारानी को राखी बाँधकर आध्यात्मिक निमंत्रण
Vadodara
Aug 21

बड़ौदा की राजमाता एवं महारानी को राखी बाँधकर आध्यात्मिक निमंत्रण