Brahma Kumaris

सद्भावना और सेवा का संगम: दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर वडोदरा में रक्तदान शिविर

3 min

ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्माकुमारीज़ अखिल भारतीय रक्तदान अभियान के अंतर्गत बड़ोदरा अटलादरा सेवाकेंद्र एवं सभी उपसेवाकेंद्रों में 23 से 25 अगस्त तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय शिविर में कुल मिलाकर 350 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश सोनी, वडोदरा म्युनिसिपल कमिश्नर श्री अरुण महेश बाबू, डिप्टी मेयर श्री चिराग भाई बारोट, भाजपा कोषाध्यक्ष श्री गोपालभाई रबारी, कॉरपोरेटर संगीता बेन चौकसी, नवरचना यूनिवर्सिटी की चेयरपर्सन तेजल बेन अमीन, आईटीएम वोकेशनल यूनिवर्सिटी बड़ौदा के वाइस चांसलर डॉ. अनिल बिसेन, बिल्डर श्री उमेश डढानिया, छात्र सांसद के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट श्री कुनाल शर्मा, केरग्रुप कंपनी की सीईओ पारुलबेन दवे एवं चेयरमेन जागृतभाई दवे, लाइंस क्लब के गवर्नर श्री दीपकभाई, लाइंस क्लब की प्रेसिडेंट वर्षाबेन काका, हीरो शॉरूम के ऑनर श्री जयंतीभाई, चापड़ गांव की सरपंच कल्पनाबेन, सत केवल मंदिर के महाराज हरिदासभाई आदि गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सेवाकेंद्र संचालिका बीके डॉ. अरुणा बहन एवं सभी उपस्थित अतिथियों ने दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अरुणा बहन ने सभा को संबोधित करते हुए दादी जी के महान जीवन आदर्शों से सभी को अवगत कराया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. जयप्रकाश सोनी ने कहा कि सेवा एक यज्ञ कर्म है जिसमें रक्तदान पुण्य की आहुति के समान है। दादी प्रकाशमणि जी जैसे महान विभूति की स्मृति दिवस पर यह सेवा समाज में सहयोग और सेवा भाव के प्रसार का सराहनीय कार्य है। अन्य अतिथियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वडोदरा वासियों से रक्तदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात रक्तदान शिविर आरंभ किया गया। इस आयोजन के पीछे समाज को यह संदेश देने का उद्देश्य रहा कि सच्ची आध्यात्मिकता सेवा और सहकारिता सिखाती है। संस्था के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत "समाज सेवा प्रभाग" के सौजन्य से यह राष्ट्रीय अभियान आयोजित किया गया। इसमें समाज के हर वर्ग—महिला, पुरुष, युवा, व्यापारी, अधिकारी—सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सेवाकेंद्र संचालिका बीके डॉ. अरुणा बहन ने इस मानवीय सेवा द्वारा किसी का जीवन एवं परिवार की खुशियां बचाने में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।

ध्वनि ब्लड बैंक एवं आयुष ब्लड बैंक से आई टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया। अंत में, सेवाकेंद्र पर पधारे सभी भाई-बहनों को दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति के निमित्त ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Vadodara — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur

From Vadodara

Happenings in your area

View All
वड़ोदरा के अटलादरा में पुलिसकर्मियों ने सुना मानसिक सशक्तिकरण का संदेश
Vadodara
Apr 16

वडोदरा में राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान जे.पी. नड्डा का ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र आगमन
Vadodara
Dec 2

वडोदरा में राष्ट्रीय एकता रैली एवं अटलादरा द्वारा भावपूर्ण स्वागत- केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा जी भी उपस्थित
Vadodara
Nov 29

ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा से गुजरात ज़ोन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 200 शांति दूतों की शांति पदयात्रा सम्पन्न
Vadodara
Nov 23

अटलदरा सेंटर, वडोदरा से प्रारंभ हुई शांति यात्रा में भारतीय जनता पार्टी, वडोदरा ज़िला के कोषाध्यक्ष की सहभागिता

बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस परियोजना के अंतर्गत वडोदरा में शांति रथ को हरी झंडी दिखायी
Vadodara
Nov 21

वडोदरा से विश्व शांति का संदेश — ब्रह्माकुमारीज़ ने किया ‘बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस’ का शुभारंभ
Vadodara
Nov 9

बड़ौदा की राजमाता एवं महारानी को राखी बाँधकर आध्यात्मिक निमंत्रण
Vadodara
Aug 21

बड़ौदा की राजमाता एवं महारानी को राखी बाँधकर आध्यात्मिक निमंत्रण

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम