Brahma Kumaris

पानीपत ज्ञान मानसरोवर में विराट संत सम्मेलन – "मनजीते जगजीत" विषय पर आध्यात्मिक समागम

पानीपत ज्ञान मानसरोवर में विराट संत सम्मेलन – "मनजीते जगजीत" विषय पर आध्यात्मिक समागम
5 min

पानीपत स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में विराट संत सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का गूढ़ विषय था "मनजीते जगजीत", जिसका तात्पर्य है—जो मन को जीतता है वही संसार को जीतता है।

इस शुभ अवसर की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्यालय माउंट आबू से आदरणीया वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी जी, वाइस चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग एवं राजयोगी बीके रामनाथ भाई जी, मुख्यालय कोऑर्डिनेटर, धार्मिक विभाग विशेष रूप से पधारे। उनके साथ-साथ देश के विभिन्न स्थानों से पधारे अनेक महामंडलेश्वर एवं संत-महात्माओं ने इस सम्मेलन को गरिमामय बनाया।

सम्मेलन में पधारे प्रमुख संतों में शामिल रहे:

- आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी (सहारनपुर)

- महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी (पटौदी)

- गोस्वामी सुशील जी महाराज (दिल्ली)

- महामंडलेश्वर स्वामी सुरेंद्र शर्मा जी (बुलंदशहर)

- आचार्य शेष नारायण जी (सोनीपत)

इसके अतिरिक्त ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बीके भारत भूषण जी एवं पानीपत सर्किल इंचार्ज राजयोगिनी सरला दीदी जी भी मंच पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि पानीपत जिले के सभी मंदिरों के पुजारियों ने भी सम्मेलन में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी संत महात्माओं का गुलदस्ते एवं बैज द्वारा स्वागत कर की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ आधिकारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में 1000 से अधिक भाई-बहनों ने भागीदारी की

विशेष संदेशों की झलक:

बीके शीलू दीदी जी ने कहा कि "मन को जीतना यानी मन को सुमन बनाना और उसमें सुंदर विचारों को बसाना। राजयोग वह सहज विधि है जिससे हम मन को एक सेकंड में जीत सकते हैं।" दीदी जी ने उपस्थितजनों को राजयोग का अभ्यास भी कराया।

आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी ने कहा कि भारत आत्मा-परमात्मा के वास्तविक ज्ञान का केंद्र है। ब्रह्माकुमारीज संस्था इस आध्यात्मिक ज्ञान को जन-जन तक पहुँचा रही है।

राजयोगी बीके रामनाथ भाई जी ने वैज्ञानिक प्रगति की तुलना में आध्यात्मिक सुख की महत्ता को बताया और कहा कि परमात्मा ही शाश्वत सुख का स्रोत हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी ने कहा "जैसा आहार वैसा व्यवहार।" उन्होंने ईश्वरीय ज्ञान को जीवन में उतारने पर बल दिया।

गोस्वामी सुशील जी महाराज ने कहा कि मंदिर जाना और शास्त्र पढ़ना पहला कदम है, परंतु असली आध्यात्मिकता तब है जब उसे जीवन में अपनाया जाए।

बीके भारत भूषण जी ने ईश्वरीय सेवाओं को स्वर्णिम युग के आगमन का आधार बताया।

राजयोगिनी सरला दीदी जी ने 10 लाख से अधिक पवित्र गृहस्थ जीवन जी रहे ब्रह्माकुमारी अनुयायियों का उल्लेख करते हुए सभी संतों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का संचालन बीके सुनीता बहन ने अत्यंत कुशलता से किया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य व शिव महिमा नृत्य ने सबका मन मोह लिया। सभी महामंडलेश्वर एवं संतों का पुष्पमालाओं, दुष्यालों एवं ईश्वरीय सौगात द्वारा सम्मान किया गया।

यह संत सम्मेलन आत्मिक एकता, आध्यात्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का एक अनुपम उदाहरण बनकर उपस्थित सभी जनों के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।

Caption

1. आदरणीया वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी जी वाइस चेयरपर्सन , एजुकेशन विंग, राजयोगी बीके रामनाथ भाई जी मुख्यालय कोऑर्डिनेटर धार्मिक विभाग, आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी (सहारनपुर), महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी (पाटोदी), गोस्वामी सुशील जी महाराज (दिल्ली), महामंडलेश्वर स्वामी सुरेंद्र शर्मा जी, बुलंदशहर, आचार्य शेष नारायण जी, सोनीपत, ज्ञान मानसरोवर निर्देशक बी.के. भारत भूषण, पानीपत सर्किल इंचार्ज राजयोगिनी सरला दीदी, बी के सुनीता दीदी एवं अन्य दीप प्रज्वलन कर विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए।

2 विराट संत सम्मेलन में भाग लेने वाले मंच पर उपस्थित सभी पूज्य महामंडलेश्वर एवं संत जन।

3 विराट संत सम्मेलन में अपनी अपने अनुभव युक्त विचार रखते हुए आदरणीया वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी जी।

4 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, (पटौदी) ।

5 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजयोगी भ्राता रामनाथ जी।

6 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी (सहारनपुर)

7 . विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजयोगी भ्राता भारत भूषण जी।

8 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए गोस्वामी सुशील जी महाराज (दिल्ली),

9 विराट संत सम्मेलन में अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी।

10 विराट संत सम्मेलन में कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए भाई बहने।

11 भ्राता सतीश गोयल, अध्यक्ष वृद्ध एंड अनाथ आश्रम, पानीपत को ईश्वरीय सौगात देते हुए राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं भ्राता राम नाथ भाई जी एवं भ्राता भारत भूषण जी।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from Panipat — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad
Jun 11

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 4

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj