Brahma Kumaris

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न

ज्ञान मानसरोवर पानीपत में वर्ष 2025-26 के विविध कार्यक्रम सम्पन्न
6 min

देश की ऐतिहासिक एवं पावन भूमि पानीपत में स्थित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर द्वारा वर्ष 2025-26 में पूर्व वर्षों की भांति विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का अत्यंत भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही तथा हजारों लोगों ने इनका लाभ प्राप्त किया।

Gyan Mansarovar Panipat01.jpg

हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित शिक्षा सम्मेलन में लगभग 1500 शिक्षकों ने दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम, ज्ञान मानसरोवर में भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा के पीडब्ल्यूडी एवं पब्लिक हेल्थ मंत्री भ्राता रणवीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माउंट आबू से पधारी बी के सुमन, नेशनल कोऑर्डिनेटर, शिक्षा प्रभाग ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षकों को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में जिले भर से 50 से अधिक शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Gyan Mansarovar Panipat1.jpg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में लगभग 1000 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भ्राता हरविंदर कल्याण मुख्य अतिथि तथा बहन कोमल सैनी, मेयर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 20 वर्षों से अधिक गृहस्थ जीवन में रहते हुए पवित्र जीवन जीने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विश्व एकता एवं विश्वास के लिए मेडिटेशन थीम के अंतर्गत राजयोगिनी चक्रधारी बहन जी, चेयरपर्सन महिला प्रभाग द्वारा मेडिटेशन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भ्राता दुशांत भट्ट, जिला अध्यक्ष (बीजेपी), पानीपत भी उपस्थित रहे। साथ ही चक्रधारी दीदी जी ने भ्राता जगदीश चंद्र जी के प्रेरणादायक जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।

Gyan Mansarovar Panipat2.jpg

समाज सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड (ISRPL) द्वारा ज्ञान मानसरोवर को एक स्वास्थ्य सेवा बस भेंट की गई। इस हैंडओवर सेरेमनी में भ्राता एम.एल. धारिया (कार्यकारी निदेशक, पानीपत रिफाइनरी), श्री जयपाल (मैनेजिंग डायरेक्टर, ISRPL), श्री सैम यान (ताइवान) एवं भ्राता मुकेश शर्मा (वरिष्ठ महाप्रबंधक, ISRPL) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह बस समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Gyan Mansarovar Panipat3.jpgGyan Mansarovar Panipat4.jpg

विराट संत सम्मेलन का आयोजन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें माउंट आबू से पधारी आदरणीय वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के शीलू दीदी जी (वाइस चेयरपर्सन, एजुकेशन विंग) एवं राजयोगी बी के रामनाथ भाई जी (मुख्यालय कोऑर्डिनेटर, धार्मिक विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी (सहारनपुर), महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी (पटौदी) एवं गोस्वामी सुशील जी महाराज (दिल्ली) भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Gyan Mansarovar Panipat5.jpg

जीआरसी पानीपत के वार्षिक उत्सव में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। इस अवसर पर बीके टीचर्स बहनों के अभिभावकों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

Gyan Mansarovar Panipat6.jpg

नेशनल जुरिस्ट कॉन्फ्रेंस में आदरणीय पुष्पा दीदी (चेयरपर्सन, जुरिस्ट विंग) एवं बी के लक्ष्मी बहन (जोनल कोऑर्डिनेटर, पंजाब जोन) ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री सुदेश शर्मा (डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज, पानीपत), श्री हर्षित बंसल (जॉइंट कमिश्नर, इनकम टैक्स, करनाल) एवं भ्राता महेंद्र (चीफ ज्यूडिशियल रजिस्ट्रार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Gyan Mansarovar Panipat7.jpg

विश्व धरा दिवस के उपलक्ष्य में “हमारा धरागृह हमारी शक्ति” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वाइस चांसलर डॉ. विकास मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

Gyan Mansarovar Panipat8.jpg

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के लगभग 1500 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भ्राता राकेश तायल (चेयरपर्सन, पीआईटी कॉलेज) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Gyan Mansarovar Panipat9.jpg

पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों के लिए “एमपावरिंग योरसेल्फ – स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर भ्राता ई.वी. गिरीश ने विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।

Gyan Mansarovar Panipat10.jpg

इंटरनेशनल यूथ विंग द्वारा डीवाईएफ प्रोजेक्ट के अंतर्गत “फुल स्टॉप – फुल स्टॉक” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजयोगिनी कृति बहन (नेशनल कोऑर्डिनेटर, यूथ विंग) एवं भ्राता जीतू (मुख्यालय संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gyan Mansarovar Panipat11.jpg

बीके फाइनेंस विंग से जुड़े भाई-बहनों के लिए जॉयफुल रिट्रीट कम भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें भ्राता गोकुल जी (मैनेजमेंट कमिटी मेंबर) ने आध्यात्मिकता एवं वित्तीय नैतिकता पर मार्गदर्शन दिया। इस वर्ष चार एनडीएस कैंप्स का आयोजन किया गया, जिनमें देशभर से 500 से अधिक भाई-बहनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Gyan Mansarovar Panipat12.jpg

तपस्या धाम में अक्टूबर से फरवरी तक लगभग 108 दिनों की योग तपस्या भट्टियों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक गहन तपस्या का वातावरण रहा। इस दौरान पानीपत सबजोन के लगभग 60 सेवा केंद्रों एवं 500 गीता पाठशालाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Gyan Mansarovar Panipat13.jpg

दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर द्वारा इस वर्ष 10,000 से अधिक रोगियों का चिकित्सकीय निरीक्षण किया गया तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण कर समाज के जरूरतमंद वर्गों को विशेष लाभ पहुंचाया गया।

Gyan Mansarovar Panipat14.png

आप सभी की शुभ दुआओं एवं शुभकामनाओं के साथ ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, पानीपत की सेवाएं निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। आप सभी को ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में सादर आमंत्रण है।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Panipat — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम