Brahma Kumaris

जम्मू में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित बीके शिवानी दीदी के आत्मचिकित्सा एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

जम्मू में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित बीके शिवानी दीदी के आत्मचिकित्सा एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
2 min

18 मई 2026 को जम्मू में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा “शांतिपूर्ण जीवन के लिए आत्मचिकित्सा ध्यान” विषय पर एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की प्रभारी बीके सुदर्शन दीदी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में 3000 से अधिक लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने संस्था की अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी दीदी के प्रेरणादायी विचारों का लाभ प्राप्त किया।

अपने संबोधन में बीके शिवानी दीदी ने

आत्मचिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन एवं प्रभावशाली विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “संकल्प से सिद्धि होती है। जैसा सोचेंगे, वैसा ही होगा।” उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सकारात्मक संकल्पों की शक्ति का अनुभव कराते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन स्वयं को यह स्मृति दिलानी चाहिए — “मैं शक्तिशाली आत्मा हूं, मैं हमेशा शांत और स्थिर हूं, मैं हमेशा खुश हूं, मुझे किसी से कुछ नहीं चाहिए, मैं सबको देने वाली आत्मा हूं।”

दीदी ने आगे कहा कि

व्यक्ति को अपने घर और समाज का “शक्ति स्तंभ” बनना चाहिए तथा प्रेम, सम्मान और महिमा की अपेक्षा करने के स्थान पर स्वयं दूसरों को सकारात्मकता, सहयोग और शुभभावनाएं देने का अभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, विधायक श्यामलाल शर्मा, अरविंद गुप्ता, बलवंत सिंह मनकोटिया, बलदेवराज, विधायक मोहन लाल भगत एवं पूर्व मंत्री प्रिया सेठी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राजयोग मेडिटेशन सत्र के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए नई आध्यात्मिक दिशा प्रदान की।

कार्यक्रम से पूर्व ब्रह्माकुमारीज़ सदस्यों द्वारा बीके शिवानी दीदी का भव्य स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Jammu — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन