Brahma Kumaris

दिल्ली के कार वाटिका में बरसी आध्यात्मिक वर्षा: बीके शिवानी दीदी ने सिखाई खुशनुमा जीवन जीने की कला

दिल्ली के कार वाटिका में बरसी आध्यात्मिक वर्षा: बीके शिवानी दीदी ने सिखाई खुशनुमा जीवन जीने की कला
2 min

दिल्ली के नांगलोई सेवा केंद्र एवं अध्यापक नगर उप सेवा केंद्र द्वारा खुशनुमा जीवन जीने की कला विषय पर कार वाटिका में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग बीके शिवानी दीदी के प्रेरक विचारों को सुनने पहुंचे और अंत तक डटे रहे।

छातों के नीचे बैठकर बीके शिवानी दीदी ने जीवन को प्रसन्नता और संतुलन के साथ जीने की कला को सहज रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि “संसार को बदलने की कोशिश में हम बाहर बहुत मेहनत करते हैं, पर असली परिवर्तन तभी संभव है जब हम अपने संस्कारों को बदलें, क्योंकि संसार से संस्कार नहीं बनते, संस्कार से संसार बनता है।”

कार्यक्रम में बीके शक्ति राज ने माइंड ट्रेनर सत्र के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं प्रसिद्ध गायक हरीश गोयल ने अपने मधुर आध्यात्मिक गीतों से वातावरण को सुखमय बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री एक हज़ार आठ जगद्गुरु शिवाचार्य साध्वी विश्वरूपा जी महाराज, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव नरेश कुमार, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह चांवरिया, मवाना क्षेत्र प्रभारी ऋतुराज गहलोत तथा कन्यादान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बहादुरगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी बीके अंजलि, स्थानीय प्रभारी बीके आदेश सहित बड़ी संख्या में बीके परिवार के सदस्य भी सम्मिलित हुए। श्रद्धालुओं ने भीगते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मा को खुशी से जोड़ने वाला अद्भुत अनुभव था।

कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक शांति और सामूहिक ध्यान के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह के हृदयों में नई ऊर्जा, प्रेम और आत्मिक सुख का संचार किया।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन