Brahma Kumaris

विकसित भारत के लिए महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन

3 min

गुरुग्राम स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में दिनांक 4 अगस्त 2025 को "विकसित भारत के लिए महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं इंडियन योगिनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माननीया रेखा शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि भारत में नारी और प्रकृति दोनों को शक्ति और देवी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण का तात्पर्य केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता से है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक देशी उत्पादों का उपयोग कर भारत के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि नारी सदा से ही त्याग, समर्पण और दान की प्रतिमूर्ति रही है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान राजयोग के माध्यम से आत्मा और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित कर रहा है, जो पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे श्रेष्ठ संकल्पों की ऊर्जा से प्रकृति positively प्रभावित होती है।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर पैनल डिस्कशन का भी आयोजन हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने गहन विचार साझा किए। इंडियन योगिनी एसोसिएशन द्वारा होमस्टे एवं हीलिंग विलेज की संकल्पना पर स्लाइड्स के माध्यम से जानकारी दी गई।

डॉ. आर. एच. लता ने स्वागत भाषण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. पूनम सिंह ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के एक प्रेरणादायक गीत से हुई। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत बाल कलाकार लावण्या द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस विशेष संगोष्ठी में इंडियन योगिनी एसोसिएशन की 100 से अधिक सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को अपनी सक्रिय सहभागिता से सफल बनाया। दिनभर चले इस राष्ट्रीय आयोजन ने नारी शक्ति और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को नई दिशा प्रदान की।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Retreat & Conferences news from New Delhi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur

More in Retreat & Conferences

Related news you may find meaningful

View All
ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

नई दिल्ली (लोधी रोड) में DFCCIL कॉरपोरेट कार्यालय में “क्लीन एंड क्लियर माइंड” विषय पर प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन
New Delhi
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हैदराबाद में नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं मेडिटेशन पर विशेष कॉर्पोरेट सत्र आयोजित
Hyderabad

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 4

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj