Brahma Kumaris

साइलेंस वैली रिट्रीट सेंटर, बेलगावी – वार्षिक सेवा रिपोर्ट 2025-26

साइलेंस वैली रिट्रीट सेंटर, बेलगावी – वार्षिक सेवा रिपोर्ट 2025-26
4 min

ब्रह्माकुमारीज़ बेलगावी के लिए वर्ष 2025-2026 सेवा, साधना, संस्कार और समाज जागरण का अत्यंत सुंदर, शक्तिशाली एवं यादगार वर्ष रहा। इस दौरान बेलगावी के साइलेंस रिट्रीट सेंटर में विशेष रूप से प्रत्येक 15 दिन में नियमित रूप से दो दिवसीय संपूर्ण मौन भट्टी का सफल आयोजन किया गया। इन भट्टियों के माध्यम से अनेक आत्माओं ने गहन शांति, अंतर्मुखता एवं राजयोग की गहरी अनुभूतियों का अनुभव किया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi12.png

जोनल स्तर की विशेष भट्टी के लिए मुंबई से आदरणीय कविता बहन जी एवं राजकुमारी बहन जी का पावन आगमन हुआ, जिन्होंने उपस्थित सभी भाई बहन को तपस्या एवं योग की गहराइयों का विशेष अनुभव कराया। इसी क्रम में 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी रिट्रीट सेंटर में एक विशेष योग भट्टी का आयोजन किया गया, जिसमें योग के माध्यम से आंतरिक शांति एवं आत्मिक सशक्तिकरण का सुंदर संदेश दिया गया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi9.jpg

इस वर्ष का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक अवसर रहा – बेलगावी की आदरणीय राजयोगिनी अंबिका दीदी जी का 75वां जन्मदिन समारोह, जिसे 15 जून 2025 को अत्यंत प्रेम एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi8.jpg

इस वर्ष एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि तब प्राप्त हुई, जब तीन नए बाबा के घर – बेलगावी के आनगोल सेंटर, रामदुर्ग एवं बैलहंगल में स्थापित हुए। इन पवित्र केंद्रों के उद्घाटन अवसर पर मधुबन से आदरणीय मृत्युंजय भाई जी, जूरिस्ट विंग की लता बहन जी, मधुबन के वरिष्ठ भाई-बहन तथा कानपुर से प्रकाश भाई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे यह अवसर और भी यादगार एवं वरदान स्वरूप बन गया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi7.jpg

यडूर श्री मठ में आयोजित भव्य सर्वधर्म समन्वय समारोह के दौरान बी.के. मृत्युंजय भाई जी का श्रीशैल जगतगुरु जी के कर-कमलों द्वारा विशेष सम्मान एवं सत्कार किया गया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi6.jpg

90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष में बेलगावी के अनेक स्थानों पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विशेष रूप से कुर्ची गांव में 21 फीट ऊँचा नारियल से निर्मित शिवलिंग सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यहाँ पांच दिनों तक विविध आध्यात्मिक एवं जन-जागरण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi5.jpg

मेडिकल विंग द्वारा दादी जी के स्मृति दिवस पर एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशाल वाहन रैली के माध्यम से 200 से अधिक गांवों में बाबा का संदेश पहुँचाया गया। इस अभियान द्वारा हजारों लोगों तक नशा मुक्ति एवं पवित्र जीवन जीने की प्रेरणा पहुँची।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi4.jpg

बेलगावी के प्रसिद्ध नागनू रुद्राक्षी मठ द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले “स्वास्थ्य श्री अवार्ड” से इस वर्ष बी.के. डॉ. मोहित गुप्ता जी (नई दिल्ली) को सम्मानित किया गया। बेलगावी आगमन के दौरान उन्होंने जैन इंजीनियरिंग कॉलेज, गोकटे इंस्टिट्यूट, केएल इंस्टिट्यूट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जीवन शैली पर प्रेरणादायक कार्यक्रमों का संचालन किया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi3.jpg

इस वर्ष कई बहनों को विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से गोका की मीरा बहन जी, जमखंडी की ज्योति बहन जी, इंडी की यमुना बहन जी, आलमेल की रेणुका बहन जी एवं बागलकोट की नागरत्ना बहन जी शामिल रहीं। साथ ही रायबाग में महिला दिवस के अवसर पर पुष्पा दीदी का भी विशेष सम्मान किया गया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi2.jpg

खानापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में भी ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया गया तथा सभी को पवित्र जीवन जीने की प्रतिज्ञा कराई गई।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi13.png

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में “शिव शक्ति लीडरशिप अप्रोच” के अंतर्गत महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया। बी.के. डॉ. सुनीता दीदी एवं अंबिका दीदी ने महिलाओं को स्नेह, शक्ति एवं स्वमान का प्रेरणादायक संदेश प्रदान किया।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi1.jpg

इस प्रकार संपूर्ण वर्ष के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ बेलगावी ने सेवा, साधना, संस्कार एवं समर्पण का एक उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। आने वाले समय में भी यही उमंग, उत्साह एवं बाबा की श्रीमत के साथ यह सेवा कार्य शांति, प्रेम एवं आध्यात्मिकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाता रहेगा।

Silence Valley Retreat Centre Belagavi.jpg

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Belagavi — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम