Brahma Kumaris

कोलकाता: युवाओं, नर्सिंग विद्यार्थियों, नर्सों एवं चिकित्सकों के लिए आत्मशक्ति और सकारात्मक जीवन का संदेश

कोलकाता: युवाओं, नर्सिंग विद्यार्थियों, नर्सों एवं चिकित्सकों के लिए आत्मशक्ति और सकारात्मक जीवन का संदेश
4 min

3 जून 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ कोलकाता म्यूजियम द्वारा आयोजित विशेष युवा कार्यशाला “भय और चिंता से मुक्ति” युवाओं के लिए आत्मविश्वास, सकारात्मकता एवं आंतरिक शक्ति का प्रेरणादायी संगम बन गई। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने सहभागिता कर राजयोग ध्यान एवं आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से तनावमुक्त एवं सशक्त जीवन जीने की कला सीखी।

आबूराजस्थान से पधारे बीके श्रीनिधि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भय और चिंता का वास्तविक कारण बाहरी परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि हमारे विचार और धारणाएँ हैं। उन्होंने युवाओं को परिस्थितियों से प्रभावित होने के बजाय अपनी आंतरिक शक्तियों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्म-स्मृति में स्थित होकर “मैं आत्मा हूँ, निडर हूँ और विजय हूँ” जैसे स्वमानों को धारण करने से व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके मुन्नी दीदी, बीके अंजलि एवं बीके सुप्रिया ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए

युवाओं को सकारात्मक चिंतन, आत्मविश्वास तथा परमात्म स्मृति द्वारा जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय एटलस एवं विषयगत मानचित्रण संगठन के निदेशक डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि

यदि युवा अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान लें तो वे स्वयं के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं को भय से मुक्त होकर निरंतर प्रयासरत रहने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।

कार्यशाला के दौरान राजयोग ध्यान का विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

इसी श्रृंखला में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े नर्सिंग विद्यार्थियों, नर्सों एवं चिकित्सकों के लिए कोलकाता की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बेल व्यू क्लीनिक में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 80 नर्सों एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया।

इसके पश्चात प्रियवदा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में “पॉजिटिव थिंकिंग फॉर इनर वेल-बीइंग” विषय पर आयोजित विशेष सत्र में लगभग 250 नर्सिंग विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता की। संस्था की प्राचार्य प्रोफेसर दीपा सरकार डे की उपस्थिति में बीके श्रीनिधि ने सकारात्मक सोच एवं आंतरिक कल्याण पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बीके सुप्रिया एवं बीके चंदा ने प्राचार्य प्रोफेसर दीपा सरकार डे को ईश्वरीय साहित्य एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त कोलकाता मेडिकल कॉलेज में आयोजित विशेष सत्र में लगभग 100 डॉक्टरों एवं नर्सों ने भाग लिया। कार्यक्रम में “हाउ टू बी कम्पैशनेट” विषय पर मार्गदर्शन दिया गया तथा ब्रह्माकुमारीज़ के विहासा प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को करुणा, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपने व्यावसायिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक ज्ञान एवं सकारात्मक जीवनशैली के व्यावहारिक सूत्र प्राप्त हुए, जिससे वे अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अधिक संतुलित, शांत एवं प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हुए।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Kolkata — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

From Kolkata

Happenings in your area

View All
गोयंका निवास, कोलकाता में “पॉजिटिविटी इन नेगेटिव सिचुएशंस” विषय पर आध्यात्मिक प्रेरणादायी संगम
Kolkata
Jun 13

गोयंका निवास, कोलकाता में “पॉजिटिविटी इन नेगेटिव सिचुएशंस” विषय पर आध्यात्मिक प्रेरणादायी संगम

कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट
Kolkata
Jun 9

कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ प्रतिनिधि मंडल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से शिष्टाचार भेंट

Brahma Kumaris Delegation Meets Hon’ble Governor Shri R. N. Ravi Ji in Kolkata
Kolkata
May 31

Brahma Kumaris Delegation Meets Hon’ble Governor Shri R. N. Ravi Ji in Kolkata

Inspiring Session on “Life’s Balance Sheet: Measuring True Success in the Age of AI” Held in Kolkata
Kolkata
May 28

Inspiring Session on “Life’s Balance Sheet: Measuring True Success in the Age of AI” Held in Kolkata

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भारतीय संग्रहालय एवं विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में ब्रह्माकुमारीज़ की विशेष सहभागिता
Kolkata
May 18

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भारतीय संग्रहालय एवं विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में ब्रह्माकुमारीज़ की विशेष सहभागिता

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन
Kolkata
May 14

कोलकाता में फाइनेंस प्रोफेशनल्स हेतु मेडिटेशन रिट्रीट एवं योग साधना कार्यक्रम का सफल आयोजन

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम
Kolkata
Apr 11

वर्ष 2025–26 में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा कोलकाता में Global Enlightenment Retreat Centre एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सतत रिमझिम

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में विश्व शांति हेतु विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन
Kolkata
Apr 2

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में विश्व शांति हेतु विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन