Brahma Kumaris

जगन्नाथ धाम पुरी स्थित गॉडली राजयोगा रिट्रीट सेंटर (GRC) की वर्ष 2025–26 की वार्षिक सेवा रिपोर्ट

जगन्नाथ धाम पुरी स्थित गॉडली राजयोगा रिट्रीट सेंटर (GRC) की वर्ष 2025–26 की वार्षिक सेवा रिपोर्ट
5 min

जगन्नाथ धाम पुरी, सागर और नदी के संगम पर स्थित गॉडली राजयोगा रिट्रीट सेंटर (GRC) द्वारा वर्ष 2025–26 की वार्षिक सेवा रिपोर्ट आप सभी के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है।

G.R.C., Puri, Odisha14.png

26 जून 2025 को मातेश्वरी जी के पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर, हाथी अखाड़ा मठ के मठाधीश एवं पुरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और मातेश्वरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 25 जून 2025 को उड़ीसा के विभिन्न स्थानों से आए यूथ प्रोविरी चर्च फादर्स के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें आत्मा-परमात्मा की सत्य पहचान कराई गई।

G.R.C., Puri, Odisha11.jpg

26 जून से 4 जुलाई 2025 तक जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को बाबा का दिव्य संदेश दिया गया तथा नींबू शरबत का वितरण किया गया।

G.R.C., Puri, Odisha10.jpg

5 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर पुरी जिला कारागार एवं निशा निवारण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर कैदियों एवं अंत्यवासियों को रक्षासूत्र बांधा गया। साथ ही पुरी के शंकराचार्य महाराज को भी रक्षासूत्र अर्पित किया गया।

G.R.C., Puri, Odisha9.jpg

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) एवं जन्माष्टमी के अवसर पर इनकम टैक्स ऑफिसर एवं प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को प्रेरणादायक संदेश दिए। 20 अगस्त को सत्यवादी सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्यों के लिए आध्यात्मिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

G.R.C., Puri, Odisha8.jpg

25 अगस्त को दादी डॉ. प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 182 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

G.R.C., Puri, Odisha7.jpg

6 से 13 सितंबर तक पुरी सब-ज़ोन के भाई-बहनों के लिए ग्रुप-वाइज योग भट्टी एवं अखंड योग भट्टी का सफल आयोजन हुआ।

G.R.C., Puri, Odisha6.jpg

23 सितंबर को भोपाल के नेचुरोपैथी हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ. रमेश तिवारी जी के मार्गदर्शन में हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 250 भाई-बहनों ने लाभ प्राप्त किया।

G.R.C., Puri, Odisha5.jpg

11 नवंबर को राजयोग प्रवाचिका बीके शिवानी दीदी जी के पुरी आगमन पर “Year of Meditation for World Unity and Trust” थीम पर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री न्यूरोसर्जन प्रो. डॉ. ए. के. महापात्रा सहित लगभग 3000 आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

G.R.C., Puri, Odisha4.jpg

20 दिसंबर को वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर भागवत आश्रम के अध्यक्ष बाबा ब्रज बंधु दास जी एवं हाथी अखाड़ा मठ के मठाधीश बाबा सुखराम दास जी ने अपने आध्यात्मिक विचार साझा किए।

G.R.C., Puri, Odisha13.png

21 दिसंबर को GRC के एनुअल डे पर रूस से आई राजयोगिनी संतोष दीदी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

G.R.C., Puri, Odisha3.jpg

6 से 10 जनवरी 2026 तक ऑयल इंडिया मेडिकल विंग की मीटिंग, ट्रेनिंग एवं रिट्रीट का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. बनारसी लाल जी, डॉ. सचिन परब जी एवं IMA पुरी के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इसी दौरान नशा मुक्त भारत अभियान – पुरी चैप्टर का शुभारंभ भी हुआ। 12 से 19 जनवरी तक नशा मुक्ति रथ द्वारा पुरी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 40 हाई स्कूल एवं 100 से अधिक गांवों में हजारों विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया गया।

G.R.C., Puri, Odisha2.jpg

6 फरवरी को नीमापाड़ा बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस बी. डी. राठी जी एवं बीके लता दीदी जी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। 6 से 10 फरवरी तक ऑल इंडिया जुरिस्ट विंग की वार्षिक मीटिंग एवं रिट्रीट आयोजित की गई, जिसमें बीके पुष्पा दीदी जी, बीके लता दीदी जी, जस्टिस बी. डी. राठी जी, जस्टिस डी. पी. चौधरी जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। 9 फरवरी को श्री जगन्नाथ मेडिकल कॉलेज में आयोजित MBBS इंडक्शन प्रोग्राम तथा 10 फरवरी को कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में आयोजित सेमिनार में राजयोग मेडिटेशन द्वारा समग्र स्वास्थ्य विषय पर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए।

G.R.C., Puri, Odisha1.jpg

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न मठों के महंतों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

G.R.C., Puri, Odisha.jpg

इस प्रकार, वर्ष 2025–26 में GRC पुरी द्वारा आध्यात्मिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से समाज में शांति, एकता एवं नशा मुक्ति का सशक्त संदेश प्रसारित किया गया।

G.R.C., Puri, Odisha15.png

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Puri — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम