Brahma Kumaris

इंदौर ज्ञानशिखर में समाधान टॉक शो का सफल आयोजन – मनोबल व आध्यात्मिकता से समस्याओं का समाधान

 इंदौर ज्ञानशिखर में समाधान टॉक शो का सफल आयोजन – मनोबल व आध्यात्मिकता से समस्याओं का समाधान
3 min

इंदौर, न्यू पलासिया स्थित ज्ञानशिखर ओमशांति भवन में दिनांक 27 जुलाई को माउंट आबू से पधारे तपस्वी राजयोगी ब्रह्माकुमार सूरज भाई जी की गरिमामयी उपस्थिति में “समाधान – टॉक शो” का प्रभावशाली आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़ में जूझ रहे मनुष्य के मनोबल को सशक्त कर, जीवन की उलझनों से समाधान की ओर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमार सूरज भाई जी ने कहा, “समस्याओं का आना पार्ट ऑफ लाइफ है, उससे सहजता से निकलना ही आर्ट ऑफ लाइफ है। असफलता ही सफलता के द्वार खोलती है। आध्यात्मिकता हमें हर परिस्थिति में सकारात्मक रहने और आंतरिक शक्तियों को जागृत करने की दिशा दिखाती है।” उन्होंने यह भी बताया कि सर्वशक्तिमान परमात्मा को जीवन साथी बनाकर हम जीवन के सभी प्रकार के गमों से मुक्त होकर मनोबल को दृढ़ बना सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा पूछे गए जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों को प्रसिद्ध टीवी एंकर ब्रह्माकुमार रूपेश भाई ने अत्यंत रोचक और सरल शैली में प्रस्तुत किया, जिनका सहज व समाधानपरक उत्तर सूरज भाई जी ने सभी को संतुष्ट करते हुए दिया।

कार्यक्रम की शुभारंभ वाणी में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, “वर्तमान समय में हमें अपने परिवार को कलयुगी प्रभाव से बचाते हुए आध्यात्मिकता से जोड़ने की आवश्यकता है। इससे हमारे कर्म पवित्र होंगे और दुआओं की पूंजी में वृद्धि होगी।”

इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज शारीरिक रोगों की तुलना में मानसिक परेशानियाँ अधिक हैं। समाधान कार्यक्रम के माध्यम से हर आत्मा को मन की उलझनों का उत्तर प्राप्त होगा, जिससे दुख-कष्टों का निवारण सहज होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें विशेष रूप से शामिल रहे:

- फाइनेंस ऑफिसर जयंत नाथ चौधरी

- वी वन हॉस्पिटल के डायरेक्टर ए.एल. शर्मा

- सन्मति स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रकांत शर्मा

- एडिशनल कमिश्नर, कस्टम विभाग दिनेश बिसेन

- कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट किरण बिसेन

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, समाजसेवी, युवा आदि सभी वर्गों से लगभग 800 गणमान्य लोगों ने लाभ लिया।

आदरणीय सूरज भाई जी के पांच दिवसीय इंदौर प्रवास के अंतर्गत माताओं, भाइयों व टीचर्स बहनों के लिए “बंधनमुक्त सो जीवनमुक्त” विषय पर गहन योग तपस्या भट्ठियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 3000 भाई-बहनों ने सहभागिता निभाई

इस अवसर पर इंदौर के महालक्ष्मी नगर में निर्मित नवीन राजयोग अनुभूति केंद्र “जगदम्बा भवन” का भी भव्य उद्घाटन किया गया।

यह संपूर्ण श्रृंखला न केवल मनोबल व आत्मबल को सशक्त करने का माध्यम बनी, बल्कि इंदौरवासियों के लिए आत्मिक जागृति और समाधान की ओर सार्थक कदम सिद्ध हुई।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Indore — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

From Indore

Happenings in your area

View All
शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, इंदौर – वार्षिक सेवा प्रतिवेदन 2025-26
Indore
Apr 10

शिव शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर, इंदौर – वार्षिक सेवा प्रतिवेदन 2025-26

इंदौर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निराश्रित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संगम अभियान कार्यक्रम
Indore
Feb 1

इंदौर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निराश्रित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संगम अभियान कार्यक्रम

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम
Indore
Jan 18

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम

इंदौर (मध्य प्रदेश): आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बी.के. शशि दीदी का गरिमामय सम्मान
Indore
Jan 15

इंदौर (मध्य प्रदेश): आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बी.के. शशि दीदी का गरिमामय सम्मान

ज्ञानशिखर में इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Indore
Dec 29

ज्ञानशिखर में इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक रहे ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

इंदौर के ज्ञान शिखर में गूंजी ‘अद्भुत शौर्य गाथा’ — वीरता, राष्ट्रभक्ति और आत्मिक शक्ति से ओतप्रोत हुआ युवा वर्ग
Indore
Dec 18

इंदौर के ज्ञान शिखर में गूंजी ‘अद्भुत शौर्य गाथा’ — वीरता, राष्ट्रभक्ति और आत्मिक शक्ति से ओतप्रोत हुआ युवा वर्ग

इंदौर: ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 10वीं पुण्य स्मृति पर ज्ञान शिखर में मीडिया विमर्श आयोजित
Indore
Dec 14

इंदौर: ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश ‘भाईजी’ की 10वीं पुण्य स्मृति पर ज्ञान शिखर में मीडिया विमर्श आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में Principles of Life Management एवं गीता–ज्ञान का दिव्य संगम
Indore
Nov 13

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में Principles of Life Management एवं गीता–ज्ञान का दिव्य संगम