Brahma Kumaris

देहरादून में दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर – 196 यूनिट रक्त एकत्रित

3 min

देहरादून, 23 अगस्त – ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान, देहरादून सेवाकेन्द्र पर दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्त एकत्रित करने का कार्य आई.एम.ए. ब्लड बैंक, देहरादून द्वारा किया गया।

शिविर का उद्घाटन बहन सीमा डूंगरकोटी (सिविल जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून), बी.के. मंजू दीदी (सबजोन संचालिका, देहरादून), भ्राता हरीश रंसवाल (सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून) एवं बी.के. सुशील भाई की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बी.के. आरती दीदी (ऋषिकेश), बी.के. रमा दीदी (नाहन), बी.के. तारा दीदी (विकासनगर) सहित अनेक ब्रह्माकुमारी बहनें व भाई उपस्थित रहे।

विशेष अवसर पर बहन सीमा डूंगरकोटी ने संस्था की समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। बी.के. मंजू दीदी ने भी संस्था की विविध सेवाओं से सबको अवगत कराया।

इस रक्तदान शिविर में देहरादून के अनेक विशिष्ट सदस्य भी सम्मिलित हुए, जिनमें बहन अंजना गुप्ता (संयुक्त निदेशिका, महिला कल्याण विभाग, देहरादून), रोहित रंजन (लेफ्टिनेंट कर्नल, कैंट बोर्ड, देहरादून), बहन रेखा गर्ग (पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऋषिकेश), एम.के. राणा तथा अन्य प्रतिष्ठित प्रतिभागी सम्मिलित रहे।

इस शिविर में लगभग 400 भाई-बहनों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 196 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं को बी.के. मंजू दीदी एवं बहन सीमा डूंगरकोटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस सेवा कार्य के माध्यम से दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने समाजहित में आगे भी इसी प्रकार योगदान देने का संकल्प लिया।

फोटो झलकियाँ:

1. देहरादून – रक्तदान शिविर में बहन सीमा डूंगरकोटी (सचिव एवं जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून), बी.के. मंजू दीदी प्रतिभागियों को रक्तदान प्रमाण पत्र देते हुए।

2. देहरादून – (Left to Right) सेल्फी प्वाइंट पर समूह फोटो में बी.के. सुशील भाई, बहन सीमा डूंगरकोटी, बी.के. मंजू दीदी एवं भ्राता हरीश रंसवाल।

3. देहरादून – रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए रक्तदाता।

4. देहरादून – रक्तदान के लिए पंजीकरण कराते हुए एनसीसी कैडेट्स।

5. देहरादून – रक्तदान के पश्चात लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित रंजन व उनकी बटालियन के सदस्य, बी.के. मंजू दीदी एवं बी.के. आरती दीदी के साथ।

6. देहरादून – राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हुई बहन सीमा डूंगरकोटी।

7. देहरादून – रक्तदान के पश्चात सेल्फी प्वाइंट पर समूह फोटो में एनसीसी कैडेट्स।

8. देहरादून – रक्तदान शिविर में बहन सीमा डूंगरकोटी एवं बी.के. मंजू दीदी द्वारा रक्तदाता को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Dehradun — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur

From Dehradun

Happenings in your area

View All
देहरादून में महाशिवरात्रि और ब्रह्माकुमारी संस्था का नवदशकोत्सव समारोह
Dehradun
Feb 14

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम
Dehradun
Jan 18

देहरादून में विश्व ध्यान दिवस पर विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान विषयक विचार सम्मेलन आयोजित
Dehradun
Dec 23

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगवानी हेतु ब्रह्माकुमारीज प्रतिनिधि मण्डल को विशेष निमंत्रण
Dehradun
Nov 9

रजत उत्सव में ईश्वरीय सौहार्द — राष्ट्रपति मुर्मू जी से ब्रह्माकुमारीज़ की स्नेहभेंट
Dehradun
Nov 3

आत्म-ज्योति से सच्चे प्रकाश की ओर — ब्रह्माकुमारीज केंद्रों पर दीपावली उत्सव की उज्ज्वल झलकियाँ
Dehradun
Oct 20

शिक्षा और आध्यात्मिकता का संगम – शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एवं शिक्षक स्नेह मिलन, देहरादून
Dehradun
Sep 5

मीडिया सेमिनार में जागरूक मीडिया की आवश्यकता पर बल
Dehradun
Aug 28

मीडिया सेमिनार में जागरूक मीडिया की आवश्यकता पर बल

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम