Brahma Kumaris

आबू रोड रेलवे स्टेशन पर ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से प्रतीक्षालय निर्माण हेतु एमओयू संपन्न

आबू रोड रेलवे स्टेशन पर ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से प्रतीक्षालय निर्माण हेतु एमओयू संपन्न
3 min

26 अप्रैल 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबूराज, आबू रोड में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे और ब्रह्माकुमारीज़ के बीच एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आबू रोड रेलवे स्टेशन पर आने वाले देश-विदेश से जुड़े बीके भाई-बहनों एवं यात्रियों के लिए एक सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय का निर्माण करना है, जिससे उन्हें ट्रेन अथवा अन्य परिवहन साधनों की प्रतीक्षा में सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ, उपमहाप्रबंधक श्री शशांक, डीआरएम श्री राजू भूतड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय का दौरा किया। उनकी उपस्थिति में ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई, जयपुर राजापार्क की प्रभारी बीके पूनम दीदी तथा वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुए।

इसके पश्चात रेलवे के उच्च अधिकारियों ने राजयोग कक्ष, विशाल भंडारा तथा अन्य सेवा स्थलों का भ्रमण कर संस्थान द्वारा की जा रही ईश्वरीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के रेलवे विभाग से जुड़े बीके सोमशेखर, बीके सविता सहित अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे।

रेलवे अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में संस्थान के प्रति सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सहायता करना वास्तव में जनमानस की सेवा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेल परिवार के लिए यह गौरव की बात है कि वे एक ऐसे आध्यात्मिक संगठन के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं, जो समाज में मूल्यों, शांति और आत्मिक उन्नति का संदेश दे रहा है।

उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए बताया कि आज संस्थान विश्व के अनेक देशों में हजारों सेवा केंद्रों के माध्यम से निस्वार्थ भाव से मानव सेवा कर रहा है। यहाँ दी जाने वाली राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक शिक्षाएं व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।

इस अवसर पर यह भी व्यक्त किया गया कि स्व-परिवर्तन से विश्व-परिवर्तन की भावना के साथ संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयास भविष्य में एक श्रेष्ठ समाज एवं रामराज्य की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने इस संयुक्त पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह एमओयू न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि रेलवे और ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के बीच सुदृढ़ होते संबंधों का भी प्रतीक है।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Collaboration news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

From Abu Road

Happenings in your area

View All
आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26