Brahma Kumaris

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड की मान्यता

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड की मान्यता
4 min

दिनांक: 1 जनवरी 2026

  • रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया शामिल
  • ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग ने दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर भारत व नेपाल में एक साथ चलाया था रक्तदान महाअभियान
  • दोनों देशों में कुल 88,378 यूनिट रक्त किया गया था एकत्र
  • अवार्ड समारोह में देशभर से आए 15,000 से अधिक लोग रहे उपस्थित

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि (विश्व बंधुत्व दिवस) के अवसर पर भारत एवं नेपाल में आयोजित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (OMG Book of Records) के प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री एवं उनकी टीम द्वारा समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई, ओ.आर.सी. निदेशिका बीके आशा दीदी एवं अन्य पदाधिकारियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए 15,000 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

पाँच पैरामीटर पर खरा उतरा यह अभियान

प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने बताया कि किसी भी वर्ल्ड रिकॉर्ड को मान्यता देने से पहले पांच प्रमुख पैरामीटर देखे जाते हैं।

  • पहला – रिकॉर्ड का समाज के लिए उपयोगी होना। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक भारत एवं नेपाल में यह महाअभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत दोनों देशों में कुल 88,378 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अभियान ने विश्व को यह संदेश दिया कि हम रक्त नहीं बना सकते, लेकिन रक्तदान के माध्यम से जीवन अवश्य बचा सकते हैं।
  • दूसरा – ऐसा रिकॉर्ड जिसे किसी अन्य देश या संस्था ने पहले न बनाया हो। अब तक किसी आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा इतने व्यापक स्तर पर रक्तदान अभियान संचालित नहीं किया गया।
  • तीसरा – पूर्ण सुरक्षा मानकों का पालन।
  • चौथा – रिकॉर्ड का यूनिक एवं नवाचार पूर्ण होना।
  • पाँचवाँ – किसी भी देश या संस्था की ओर से कोई आपत्ति न होना।

इन सभी मानकों पर खरा उतरने के कारण ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किया गया।

सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओं का रहा सहयोग

समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी के अवतार भाई ने बताया कि इस महाअभियान में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, जिला सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल, लायंस क्लब, आईएसबीटीआई सहित अनेक सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ था।

यह ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के इतिहास में पहला अवसर था जब इतने बड़े स्तर पर रक्तदान अभियान आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को हुआ

समाज सेवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई ने बताया कि इस रक्तदान महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त 2025 को गुरुग्राम स्थित ओ.आर.सी. में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया था। इसके पश्चात 22 से 25 अगस्त 2025 तक भारत एवं नेपाल में हजारों रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों की मॉनिटरिंग गूगल मैप के माध्यम से की गई तथा प्रत्येक रक्तदाता का पंजीकरण किया गया।

ये भी रहे उपस्थित

अवार्ड समारोह के दौरान ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री, चंद्रशेखर सरोज, गुरुग्राम ओआरसी की निदेशिका बीके आशा दीदी, अंबाबाड़ी से महिला प्रभाग की नेशनल को-ऑर्डिनेटर बीके शारदा दीदी, समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई, मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई, दिल्ली खानपुर से प्रभाग की जोनल को-ऑर्डिनेटर बीके आशा दीदी, राजस्थान की एडिशनल जोनल कोऑर्डिनेटर बीके विजयलक्ष्मी दीदी, दिल्ली हरि नगर की रीजनल कोऑर्डिनेटर बीके सरिता दीदी सहित देशभर से आए 15,000 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

https://bksocialwing.org/achievements-recognitions/

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Honors & Awards news from Abu Raj — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

From Abu Raj

Happenings in your area

View All
ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 11

ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्ट विंग की “रिटर्न जर्नी” तपस्या भट्टी का शुभारंभ

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 4

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference at Abu Raj Highlights Value-Based Justice and Spiritual Empowerment

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj
Abu Raj
May 28

National Jurists Conference on “Value Based Justice: The Soul of Law” Inaugurated at Gyan Sarovar, Abu Raj

आबूराज के ज्ञान सरोवर में इनर मास्टरी सम्मेलन संपन्न, आबूराज टू नागपुर आध्यात्मिक अभियान का शुभारंभ
Abu Raj
May 25

आबूराज के ज्ञान सरोवर में इनर मास्टरी सम्मेलन संपन्न, आबूराज टू नागपुर आध्यात्मिक अभियान का शुभारंभ

आबू राज में ज्ञान सरोवर पर विज्ञान एवं आध्यात्म के समन्वय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
Abu Raj
May 22

आबू राज में ज्ञान सरोवर पर विज्ञान एवं आध्यात्म के समन्वय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
Abu Raj
May 16

मुख्यालय ज्ञान सरोवर में आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गांव विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश
Abu Raj
May 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में ब्रह्माकुमारीज़ के डिवाइन यूथ फोरम में युवाओं को मिला आध्यात्मिक परिपक्वता का संदेश

More in Honors & Awards

Related news you may find meaningful

View All
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

हैदराबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को मानव सेवा एवं रक्तदान अभियान हेतु विशेष सम्मान
Hyderabad
Jun 14

हैदराबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को मानव सेवा एवं रक्तदान अभियान हेतु विशेष सम्मान

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
Nagpur
Jun 9

नागपुर में काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

Hubli Honours Spiritual World Leaders for Inspiring a Value-Based World at National Prestige Award 2026
Hubbali
May 30

Hubli Honours Spiritual World Leaders for Inspiring a Value-Based World at National Prestige Award 2026

बिलासपुर में बीके मंजू दीदी ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026’ से सम्मानित
Bilaspur
May 22

बिलासपुर में बीके मंजू दीदी ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड 2026’ से सम्मानित

पुणे में बीके सिस्टर श्रेया को Rotary International Peace Award से सम्मानित किया गया
Pune
Apr 5

पुणे में बीके सिस्टर श्रेया को Rotary International Peace Award से सम्मानित किया गया

Brahma Kumaris – Om Shanti Retreat Center Receives Community Climate Action Award in New Delhi
New Delhi
Mar 17

Brahma Kumaris – Om Shanti Retreat Center Receives Community Climate Action Award in New Delhi

Angel of Peace Award 2026 Presented to Rajyogini B.K. Jayanti Didi Ji in Kadapa
Kadapa
Mar 15

Angel of Peace Award 2026 Presented to Rajyogini B.K. Jayanti Didi Ji in Kadapa