Brahma Kumaris

कटक में विश्व शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर का वार्षिक सेवा प्रतिवेदन (2025–2026)

कटक में विश्व शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर का वार्षिक सेवा प्रतिवेदन (2025–2026)
5 min

विश्व शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर द्वारा वर्ष 2025–2026 के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया गया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 160.jpg

23 अप्रैल 2025 को “स्ट्रेस फ्री लाइफ थ्रू मेडिटेशन” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली ओआरसी से पधारीं बीके हुसैन बहन ने बीके एवं नॉन-बीके भाई-बहनों को तनावमुक्त जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन के महत्व से अवगत कराया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 10.jpg

17 मई 2025 को “ऑपरेशन सिंदूर” के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व वित्त मंत्री भ्राता शशिभूषण जी, न्यायाधीश भ्राता शशिकांत जी तथा पूर्व नौसेना अधिकारी भ्राता शशिकांत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 9.jpg

30 मई 2025 को 19 विद्यालयों के 100 से अधिक बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 8.jpg

21 जून 2025 को “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें बीके भाई-बहनों के साथ कटक आईटीआई के लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 7.jpg

22 जून 2025 को “मेडिटेशन फॉर वर्ल्ड यूनिटी एंड ट्रस्ट (2025–26)” थीम के अंतर्गत लांचिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमलेश दीदी जी, राज्यसभा सांसद सुलता देव जी तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के सदस्य ऑनरेबल जस्टिस बी.के. सरंगी जी द्वारा किया गया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 6.jpg

10 जुलाई 2025 को सिनेमा एवं टेलीविजन जगत के कलाकारों का स्नेह मिलन आयोजित किया गया, जिसमें उड़ीसा फिल्म एवं टेलीविजन क्षेत्र के अनेक प्रसिद्ध कलाकारों ने भाग लिया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 16.png

30 अगस्त 2025 को “मातृ सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमलेश दीदी जी के सम्मान में उनके लौकिक परिवार के 100 से अधिक सदस्य एवं संबंधी उपस्थित रहे।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 15.png

15 सितंबर 2025 को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा कृषक भाई-बहनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय सरला दीदी जी (चेयरपर्सन, ग्राम विकास प्रभाग) द्वारा किया गया तथा 250 किसानों को आम के पौधे वितरित किए गए।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 4.jpg

20 सितंबर 2025 को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” विषय पर युवाओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सम हॉस्पिटल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट डॉ. गौतम, एसीवी मेडिकल कॉलेज के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अशुमोचन तथा कटक के डीएसएसओ भ्राता मनोज कुमार रथ ने युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 3.jpg

24 नवंबर 2025 को आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमलेश दीदी जी की अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उड़ीसा एवं भारत के विभिन्न स्थानों से 8000 से अधिक भाई-बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी जी, पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 2.jpg

6 फरवरी 2026 को “टेंशन फ्री हैप्पी लाइफ” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मधुबन से पधारे सूरज भाई जी ने जेएसएल के कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेएसएल के चेयरमैन श्री रतन जिंदल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दीपिका जिंदल (क्रिएटिव डायरेक्टर, जिंदल लाइफस्टाइल) उपस्थित रहीं।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 1.jpg

7 फरवरी 2026 को सूरज भाई जी द्वारा कटक सब-ज़ोन के कुमारों के लिए “ज्वाला स्वरूप तपस्या भट्टी” का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिक साधना पर विशेष ध्यान दिया गया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack.jpg

6 मार्च 2026 को “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत कॉलेज एवं स्कूल के 200 विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरकारी एसएसईपीडी विभाग एवं ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 18.png

8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम – स्वर्णिम भारत” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी उषा पाधी जी (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. स्मृति महापात्रा (सीईओ, स्वाभिमान) एवं प्रोफेसर डॉ. रेखा दास (डीन एवं प्रिंसिपल) उपस्थित रहीं।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 19.png

23 मार्च 2026 को ड्रीम्स यूनिवर्सिटी के कृषि विद्यार्थियों के लिए “शाश्वत योगिक कृषि प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों ने टेरेस गार्डन का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

Vishwa Shanti Sarovar, Cuttack 17.png

इस प्रकार, विश्व शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर ने वर्ष भर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से आध्यात्मिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Cuttack — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन