Brahma Kumaris

वर्ष 2025-26 में ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल काठमांडू जोन द्वारा वर्षभर की विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं का विस्तृत समाचार

वर्ष 2025-26 में ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल काठमांडू जोन द्वारा वर्षभर की विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवाओं का विस्तृत समाचार
5 min

ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल, काठमांडू जोन द्वारा इस वर्ष ईश्वरीय सेवाओं को अत्यंत प्रभावशाली एवं व्यापक रूप से आगे बढ़ाया गया। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ ज्ञान सरोवर एकेडमी, नगरकोट में आवश्यक भवन एवं 2000 क्षमता वाले ज्ञान योग हॉल का शिलान्यास कार्यक्रम राजयोगिनी राज दीदी जी तथा मधुबन से पधारे राजयोगी ब्रह्मकुमार देव भाई जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

Nepal katmandu 0.jpg

कार्यक्रम के दौरान “राजयोग: आर्ट ऑफ लिविंग लाइफ बेटर” विषय पर राजयोगिनी चंद्रिका दीदी जी ने सभी उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही इस वर्ष की कैनोपी थीम “Meditation for World Unity and Trust” का राष्ट्रीय शुभारंभ भी राजयोगिनी राज दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Nepal katmandu 1.jpg

वर्तमान समय में युवा पीढ़ी की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए, उन्हें नकारात्मक सोच से बचाने के उद्देश्य से देशभर के स्कूल, कॉलेज एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर्स में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस भी विशेष रूप से मनाया गया तथा युवाओं को जागृत करने हेतु संजीवनी यूथ रिट्रीट का सफल आयोजन किया गया। मेडिकल एवं हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को मूल्यों के आधार पर कार्य करने की प्रेरणा देने हेतु राजधानी काठमांडू के प्रमुख अस्पतालों में विहासा सेशंस आयोजित किए गए, जो अत्यंत फलदायी सिद्ध हुए।

Nepal katmandu 2.jpg

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर नेपाल सरकार के शिक्षा, विज्ञान एवं प्रविधि मंत्रालय, ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल एवं अन्य योग संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Nepal katmandu 3.jpg

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, स्पीकर, उप प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को राखी बांधकर परमात्म संदेश प्रदान किया गया।

nepal.png

दादी प्रकाश मणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर समाज सेवा प्रभाग द्वारा एक ऐतिहासिक पहल करते हुए एक ही दिन में 547 रक्त संग्रह कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया गया, तथा इस त्रिदिवसीय रक्तदान अभियान में पूरे नेपाल से 11,916 रक्त का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ नेपाल सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री माननीय प्रदीप पौड़ेल जी द्वारा किया गया।

Nepal katmandu 4.jpg

विश्व शांति दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल एवं इनर व्हील क्लब के सहयोग से शांति संदेश का व्यापक प्रसार किया गया। राजयोगिनी

Nepal katmandu 5.jpg

शिवानी दीदी जी के नेपाल आगमन पर काठमांडू, विराटनगर एवं नारायणगढ़ में वीआईपी, आईपी एवं विद्यार्थियों हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो अत्यंत प्रभावशाली रहे।

Nepal katmandu 6.jpg

छालिंग रिट्रीट सेंटर पर रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

Nepal katmandu 7.jpg

90वां महाशिवरात्रि महोत्सव पवित्र पशुपतिनाथ क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया, जहाँ माइंड स्पा के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों ने गहन शांति का अनुभव किया तथा हजारों विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नारायणगढ़, हेटौड़ा, बीरगंज, जनकपुर, राजबिराज एवं विराटनगर सहित अनेक स्थानों पर यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Nepal katmandu 8.jpg

विभिन्न स्थानों पर ऑडियो-वीडियो माध्यमों द्वारा हजारों लोगों को ज्ञान प्रदान किया गया तथा व्यसन मुक्त समाज निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। पूर्वी नेपाल के सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए आत्म सशक्तिकरण एवं कार्यक्षमता वृद्धि हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जो अत्यंत सफल रहा।

Nepal katmandu 9.jpg

बीरगंज सेवा केंद्र की स्वर्ण जयंती, नारायणगढ़ सेवा केंद्र की 43वीं वर्षगांठ, राज सेवा केंद्र एवं देवीनगर भट्ट कुलो सेवा केंद्र की रजत जयंती को भव्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। साथ ही चौतारा एवं बट्टार सेवा केंद्रों के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन भी सम्पन्न हुआ।

Nepal katmandu 10.jpg

झापा धुलाबारी सेंटर की रजत जयंती एवं तपस्या धाम के चारधाम उद्घाटन के अवसर पर शांति यात्रा, समाजसेवियों, साधु-संतों, शिक्षकों, प्रिंसिपलों एवं महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राजयोगिनी उषा दीदी जी मुख्य वक्ता रहीं तथा राज दीदी जी के आशीर्वचन भी सभी को प्राप्त हुए। कार्यक्रम में नेपाल की प्रथम महिला शंकराचार्य हेमानंद गिरी महाराज जी ने भी अपने विचार साझा किए।

Nepal katmandu 11.jpg

मीडिया क्षेत्र में भी ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए नेपाली भाषा में गीत-संगीत एवं टॉक शोज़ के माध्यम से जनमानस को सुखमय जीवन जीने की प्रेरणा दी।

Nepal katmandu12.jpg

ब्रह्माकुमारी परिवार की आंतरिक उन्नति, संस्कार परिवर्तन एवं आपसी एकता के लिए समय-समय पर गहन योग तपस्या भट्टी का आयोजन किया गया।

Nepal katmandu 13.jpg

इस प्रकार ब्रह्माकुमारीज़ नेपाल द्वारा वर्षभर विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सराहनीय कार्य किया गया।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Kathmandu — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन