Brahma Kumaris

राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी को राष्ट्र की श्रद्धांजलि — आध्यात्मिक जगत के दिव्य दीप स्तंभ को नमन

राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी को राष्ट्र की श्रद्धांजलि — आध्यात्मिक जगत के दिव्य दीप स्तंभ को नमन
4 min

राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी, महासचिव, ब्रह्माकुमारी संस्थान के देहावसान के पश्चात् देश और विश्व के अनेक प्रमुख नेताओं एवं आध्यात्मिक विभूतियों ने अपनी गहन संवेदनाएँ एवं श्रद्धांजलि संदेश प्रेषित किए हैं। दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को राज्यपाल, कर्नाटक श्री थावरचंद गेहलोत ने अपने संदेश में कहा कि

"राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी का निधन वैश्विक आध्यात्मिक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजयोग ध्यान के माध्यम से असंख्य व्यक्तियों को आत्मजागरण एवं जीवन रूपांतरण की दिशा में प्रेरित किया। उनकी सादगी, सेवा भावना और निष्ठा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।"

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 अक्टूबर 2025 को अपने संदेश में कहा कि

"राजयोगी बृजमोहन भाईजी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और विश्व कल्याण के लिए समर्पित रहा। गीता ज्ञान के ज्ञाता एवं भारतीय संस्कृति के प्रखर प्रवक्ता के रूप में आपने देश-विदेश में भारत की 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना को जीवंत किया। आपका देहावसान समाज और अध्यात्म दोनों ही क्षेत्रों की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को परमपिता परमात्मा के चरणों में स्थान मिले।"

महामहिम दलाई लामा ने 13 अक्टूबर 2025 को अपने संदेश में लिखा

"मैं राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया। शायद उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए दूसरों की निःस्वार्थ सेवा करें।"

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 12 अक्टूबर 2025 को मोहनी दीदी जी को संबोधित अपने संदेश में लिखा

"मुझे यह जानकर अति दुःख हुआ है कि भ्राता श्री ब्रजमोहन जी, जो ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के महासचिव थे, उनका 9 अक्टूबर 2025 को देहांत हो गया है। वे 22 वर्ष की आयु में ही संस्था से जुड़ गए थे और 92 वर्ष तक ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर निरंतर आध्यात्मिक सेवा में लगे रहे। वे सदैव हर्षित मुख, अथक सेवाधारी और समाज सेवा के प्रतीक रहे। मैं ऐसी महान आत्मा को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 11 अक्टूबर 2025 को अपने संवेदना संदेश में लिखा –

"राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी ब्रह्माकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने संस्था के संगठन, विस्तार और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 'Purity', 'Gyanamrit' एवं 'World Renewal' पत्रिकाओं के माध्यम से संस्था के सिद्धांतों का व्यापक प्रसार हुआ तथा ओम् शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम (ORC) की स्थापना में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें। ॐ शांति।"

राजयोगी बी.के. बृजमोहन जी के प्रति इन श्रद्धांजलि संदेशों ने उनके जीवन के उच्च आदर्शों, सेवा भावना और मानवता के कल्याण के प्रति उनकी गहन निष्ठा को पुनः जीवंत कर दिया है। उनका दिव्य व्यक्तित्व और प्रेरक योगदान सदा स्मरणीय रहेगा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This HQ Announcements update deserves to reach more people.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

More in HQ Announcements

Related news you may find meaningful

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. गीता दीदी जी का देह त्याग – ब्रह्माकुमारी परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि
Abu Road
Mar 11

वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. गीता दीदी जी का देह त्याग – ब्रह्माकुमारी परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि

कोलकाता: ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी कानन दीदी जी का शांतिपूर्ण देहावसान
Kolkata
Mar 9

कोलकाता: ईस्टर्न ज़ोन मुख्यालय की सेंटर इंचार्ज राजयोगिनी कानन दीदी जी का शांतिपूर्ण देहावसान

मधुबन के शक्ति सरोवर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के प्रेरणा कक्ष हेतु भूमि पूजन संपन्न
Abu Raj
Feb 11

मधुबन के शक्ति सरोवर में मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के प्रेरणा कक्ष हेतु भूमि पूजन संपन्न

90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती 2026 के उपलक्ष्य में मधुबन में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की जानकारी
Abu Raj
Jan 29

90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती 2026 के उपलक्ष्य में मधुबन में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की जानकारी

World Meditation Day: Brahma Kumaris Hosts a Full-Day Meditation Experience on Awakening TV
Abu Raj
Dec 21

World Meditation Day: Brahma Kumaris Hosts a Full-Day Meditation Experience on Awakening TV

Upcoming Online Training on the Meditation in School (MIS) Initiative by the Education Wing
Abu Raj
Dec 11

Upcoming Online Training on the Meditation in School (MIS) Initiative by the Education Wing

ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़ी भ्रांतियों के समाधान हेतु गॉडलीवुड स्टूडियो द्वारा प्रारंभ सत्य-स्पष्टीकरण संवाद श्रृंखला
Abu Raj
Dec 8

ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़ी भ्रांतियों के समाधान हेतु गॉडलीवुड स्टूडियो द्वारा प्रारंभ सत्य-स्पष्टीकरण संवाद श्रृंखला