Brahma Kumaris

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025-26 की ईश्वरीय सेवाओं की दिव्य झलक

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025-26 की ईश्वरीय सेवाओं की दिव्य झलक
5 min

राजकोट, गुजरात (सौराष्ट्र) स्थित हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में वर्ष 2025-26 के दौरान विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सेवाओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

Happy village Retreat Rajkot01.png

डिवाइन यूथ फोरम के अंतर्गत “नई उमंग, नई तरंग” विषय पर आयोजित विंग्स प्रोग्राम में युवाओं ने विभिन्न एक्टिविटी वर्कशॉप्स के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव किया। वहीं महिलाओं में एकता एवं विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु शिव शक्ति लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। “स्वस्थ एवं सुखी परिवार” विषय पर आयोजित महिला स्नेह मिलन ने पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Happy village Retreat Rajkot.jpg

राज ऋषि गोकुल ग्राम ट्रेनिंग के माध्यम से अनेक सरपंचों एवं किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान प्राप्त हुए। प्राकृतिक खेती परिसंवाद में ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल्स के साथ किसानों ने अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया। फॉरेस्ट बाथिंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पेड़-पौधों के साथ मौन संवाद कर गहन शांति एवं आंतरिक शक्ति का अनुभव किया।

Happy village Retreat Rajkot1.jpg

वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में सभी ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और यह संदेश दिया गया कि वरिष्ठों का स्नेह ही परिवार की सुरक्षा है। विभिन्न सोशल ग्रुप्स के स्नेह मिलन में संगम प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की गई तथा सभी को श्रेष्ठ संकल्पों की प्रतिज्ञा कराई गई।

Happy village Retreat Rajkot2.jpg

दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस पर आर्क यूनिवर्सिटी मेगासन किचन द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। अनेक स्कूल एवं कॉलेजों में नशा मुक्त रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम हुए तथा आरंभ नशा मुक्ति केंद्र में प्रत्येक रविवार स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Happy village Retreat Rajkot3.jpg

हैप्पी विलेज के समीप स्थित आर्क यूनिवर्सिटी में विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी के लिए अनेक सेमिनार.

Happy village Retreat Rajkot4.jpg

वर्षभर अनेक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया, जिसमें रामनवमी, जन्माष्टमी, शरदोत्सव, देव दीपावली, तुलसी विवाह एवं शिव जयंती जैसे महोत्सवों को विशेष आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इन अवसरों पर भक्ति गीत, नृत्य, रास-गरबा, नाटक एवं मेडिटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों ने गहन रूहानी अनुभव प्राप्त किया और “स्वराज्य से रामराज्य” की भावना को आत्मसात किया।

Happy village Retreat Rajkot5.jpgHappy village Retreat Rajkot6.jpg

विदेशी आगंतुक प्रकृति की गोद में मेडिटेशन और योग के अनुभव हेतु पधारते रहते हैं। यहाँ वे शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में ध्यान, योग साधना तथा भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति का अनुभव करते हुए गहन शांति और आत्मिक सुकून का अनुभव करते हैं।

Happy village Retreat Rajkot7.jpg

योग तपस्या भट्टियां, विशेष क्लासेस एवं आध्यात्मिक सत्र निरंतर आयोजित होते रहे। पांडव भवन, दिल्ली की पुष्पा दीदी के सानिध्य में कर्मयोग से कर्मातीत योग तपस्या का विशेष आयोजन हुआ।

Happy village Retreat Rajkot8.jpg

भ्राता सूरज भाई द्वारा “समय की पुकार—करो उपकार” संदेश के साथ गहन तपस्या कराई गई। ओम अनुभूति, चलो मुसाफिर अपने घर, मैजिक ऑफ मेडिटेशन, सकास सेवा जैसे विषयों पर विभिन्न स्थानों से पधारे ब्रह्मावत्सों ने मोबाइल फ्री मौन तपस्या का गहन अनुभव किया।

Happy village Retreat Rajkot9.jpg

विशेष अवसर पर हजारों ब्रह्मावत्सों ने शतायु वर्ष की परम श्रद्धेय दादी रतन मोहिनी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा सूक्ष्म रूप से उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। मीठी मम्मा के 60वें पुण्य स्मृति दिवस पर सभी ने जगदंबा माँ को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही निर्माणाधीन आर्ट गैलेरी का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

Happy village Retreat Rajkot10.jpg

गुजरात डायमंड जुबली उत्सव के अंतर्गत पवित्र जीवन यात्रा महोत्सव में पवित्रता के मार्ग पर अग्रसर कमलासनधारी कुमार एवं कुमारियों का संतों की उपस्थिति में भव्य सम्मान किया गया। पूरे गुजरात से पधारे 108 समर्पित भाइयों का दिव्य सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।

Happy village Retreat Rajkot11.jpg

हैप्पी विलेज में आध्यात्मिक उमंगों की बहार, रूहानी वातावरण तथा सजे हुए तोरण द्वारों ने सभी को आत्मिक आनंद की अनुभूति कराई। प्यारे बापदादा, मीठे सरला दीदी जी एवं महायज्ञ के सशक्त स्तंभों के वरदानों से यह सेवाएँ निरंतर प्रगति पर हैं।

अंत में सभी को हैप्पी विलेज में आयोजित योग तपस्या भट्ठी, मीटिंग एवं अन्य आध्यात्मिक सेवाओं में सादर आमंत्रित किया गया।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Rajkot — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

From Rajkot

Happenings in your area

View All
राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन
Rajkot
Jun 9

राजकोट हैप्पी विलेज रिट्रीट सेंटर में संत सम्मेलन एवं सनातन संस्कृति संरक्षण विषयक भव्य आयोजन

Insightful Session on “Say No to Overthinking” at RK University, Rajkot
Rajkot
Apr 6

Insightful Session on “Say No to Overthinking” at RK University, Rajkot

संगम – Age with Pride, Live with Dignity कार्यक्रम का सफल आयोजन, राजकोट हेपी विलेज
Rajkot
Feb 22

संगम – Age with Pride, Live with Dignity कार्यक्रम का सफल आयोजन, राजकोट हेपी विलेज

संस्कारों की दिव्य ज्योति से आलोकित राजकोट – नवदशकोत्सव एवं त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आध्यात्मिक महापर्व
Rajkot
Feb 15

संस्कारों की दिव्य ज्योति से आलोकित राजकोट – नवदशकोत्सव एवं त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आध्यात्मिक महापर्व

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम
Rajkot
Jan 18

विश्व शांति दिवस एवं पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त स्मृति दिवस – विभिन्न सेवाकेंद्रों पर श्रद्धा, योग और शांति का दिव्य संगम

Motivational Session and Peace Appeal Introduction at Bank of Baroda, Rajkot
Rajkot
Dec 21

Motivational Session and Peace Appeal Introduction at Bank of Baroda, Rajkot

गुजरात के विभिन्न केंद्रों में ‘बिलियन मिनट्स ऑफ पीस’ अभियान के अंतर्गत आयोजित शांति व जागरूकता कार्यक्रम
Rajkot
Dec 6

गुजरात के विभिन्न केंद्रों में ‘बिलियन मिनट्स ऑफ पीस’ अभियान के अंतर्गत आयोजित शांति व जागरूकता कार्यक्रम

गीता जयंती 2025 : ईटाह–रिवालसर–राजकोट में शांति और आत्मसशक्तिकरण का संयुक्त उत्सव
Rajkot
Dec 1

गीता जयंती 2025 : ईटाह–रिवालसर–राजकोट में शांति और आत्मसशक्तिकरण का संयुक्त उत्सव

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन