Brahma Kumaris

गुजरात में ईश्वरीय सेवाओं के 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स के साथ भव्य डायमंड जुबली वर्ष का आयोजन

गुजरात में ईश्वरीय सेवाओं के 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स के साथ भव्य डायमंड जुबली वर्ष का आयोजन
4 min

गुजरात, जिसे स्नेहपूर्वक मधुबन का दूसरा कमरा कहा जाता है, ने वर्ष 2025 में ईश्वरीय सेवाओं के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अत्यंत भव्य और संगठित रूप में डायमंड जुबली वर्ष का आयोजन किया। यह वर्ष आपसी एकता, विश्वास और समर्पण का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें पूरे गुजरात के सभी सेवा केंद्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस विशेष वर्ष को तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स के माध्यम से मनाया गया, जो इस प्रकार हैं:

Rajkot & Gujarat Diamond Jubilee 6.png

प्रोजेक्ट 1: बिलियन मिनट्स ऑफ पीस अपील (24 अक्टूबर – 21 दिसंबर 2025)

वैश्विक शांति की स्थापना के उद्देश्य से यूएन डे (24 अक्टूबर) से 21 दिसंबर 2025 तक “बिलियन मिनट्स ऑफ पीस अपील” प्रोजेक्ट संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत शांति दान रथ, शांति कमेंट्री, आपसी संवाद, वीडियो प्रेजेंटेशन एवं घर-घर दीप प्रज्वलन जैसे माध्यमों से स्कूल, कॉलेज, कॉर्पोरेट संस्थानों, बैंकों, सोसाइटियों, मॉल, गार्डन तथा बीके परिवारों के घरों और गीता पाठशालाओं में लाखों लोगों से संपर्क किया गया। इस प्रयास से शांति के करोड़ों मिनट्स एकत्रित किए गए। अधिकतम मिनट्स एकत्रित करने वाले 10 सेवा केंद्रों को शांतिवन के डायमंड हॉल में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Rajkot & Gujarat Diamond Jubilee 4.jpgRajkot & Gujarat Diamond Jubilee 5.png

प्रोजेक्ट 2: राज्यव्यापी शांति पदयात्रा (23 नवंबर 2025)

रविवार, 23 नवंबर 2025 को पूरे गुजरात में एक ऐतिहासिक “शांति यात्रा” का आयोजन किया गया। प्रदेश के 500 सेवा केंद्रों एवं 5000 गीता पाठशालाओं में एक ही दिन, एक ही समय प्रातः 7 से 8 बजे तक हजारों बीके भाई-बहनों ने 2 से 5 किलोमीटर की शांति पदयात्रा निकाली। सफेद वेशभूषा, मुख पर मधुर मुस्कान, हाथों में शांति संदेश लिए यह अनुशासित यात्रा ऐसा प्रतीत करा रही थी मानो फरिश्तों की रूहानी सेना धरती पर अवतरित हो गई हो। यह आयोजन गुजरात की एकता और आध्यात्मिक शक्ति का जीवंत उदाहरण बना।

Rajkot & Gujarat Diamond Jubilee 3.jpg

प्रोजेक्ट 3: शांति अनुभूति दिव्य समारोह (21 दिसंबर 2025 – विश्व ध्यान दिवस)

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर 21 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी सिटी ग्राउंड में “शांति अनुभूति दिव्य समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60,000 भाई-बहनों की उपस्थिति रही तथा मधुबन एवं 15 से अधिक देशों से भी साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सेवा रत्नों का सम्मान, महानुभावों के वीडियो संदेश, सात मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा 60 बीके कलाकारों द्वारा सुसज्जित रंगारंग मंच मुख्य आकर्षण रहे। यह समारोह 70 देशों में लाइव प्रसारित किया गया। विशेष रूप से, विश्व शांति हेतु सामूहिक ध्यान को वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ, जिसके लिए आदरणीय भारती दीदी एवं गुजरात की वरिष्ठ बहनों को सम्मानित किया गया।

Rajkot & Gujarat Diamond Jubilee 2.jpgRajkot & Gujarat Diamond Jubilee .jpg

इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे 8 महीनों का सतत पुरुषार्थ, 1000 से अधिक सेवाधारियों की निस्वार्थ सेवा, 45 समितियों का कुशल संचालन, सभी सेवा केंद्रों का स्थूल एवं सूक्ष्म योगदान तथा वरिष्ठ बहनों का सशक्त मार्गदर्शन रहा। साथ ही आदरणीय सरला दीदी जी की निरंतर सकाश ने इस आयोजन को विशेष ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Rajkot & Gujarat Diamond Jubilee.jpg

इस प्रकार, डायमंड जुबली वर्ष गुजरात के लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, एकता और विश्व शांति का एक प्रेरणादायक अभियान सिद्ध हुआ।

Watch Video

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Ahmedabad — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram
Jun 14

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford
Jun 14

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India

From Ahmedabad

Happenings in your area

View All
अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण
Ahmedabad
Jun 5

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण

Ahmedabad: Inspiring Session on “Power of Mind for Healthy Life & Happy Relations” for Professionals
Ahmedabad
May 24

Ahmedabad: Inspiring Session on “Power of Mind for Healthy Life & Happy Relations” for Professionals

इसरो अहमदाबाद में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके शिवानी दीदी का प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश
Ahmedabad
May 7

इसरो अहमदाबाद में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके शिवानी दीदी का प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश

Inspiring Session with Sister BK Shivani Organized by JCI North Ahmedabad in Collaboration with JITO Ahmedabad & JITO Ladies Wing
Ahmedabad
Apr 27

Inspiring Session with Sister BK Shivani Organized by JCI North Ahmedabad in Collaboration with JITO Ahmedabad & JITO Ladies Wing

अहमदाबाद में आध्यात्मिक उमंग का उत्सव: जीजीआरसी इंद्रप्रस्थ में बाबा की कुटिया का दिव्य उद्घाटन
Ahmedabad
Mar 15

अहमदाबाद में आध्यात्मिक उमंग का उत्सव: जीजीआरसी इंद्रप्रस्थ में बाबा की कुटिया का दिव्य उद्घाटन

अहमदाबाद में “वॉक फॉर हर 2026” के माध्यम से महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित
Ahmedabad
Mar 5

अहमदाबाद में “वॉक फॉर हर 2026” के माध्यम से महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

गुजरात ग्लोबल रिट्रीट सेंटर में “आध्यात्मिकता से रिश्तों में तालमेल” पर विशेष कॉन्फ्रेंस
Ahmedabad
Jan 23

गुजरात ग्लोबल रिट्रीट सेंटर में “आध्यात्मिकता से रिश्तों में तालमेल” पर विशेष कॉन्फ्रेंस

ब्रह्माकुमारीज़ अहमदाबाद गुजरात की हीरक जयंती पर भव्य शांति अनुभूति दिव्य समारोह -ऐतिहासिक सामूहिक राजयोग ध्यान
Ahmedabad
Jan 1

ब्रह्माकुमारीज़ अहमदाबाद गुजरात की हीरक जयंती पर भव्य शांति अनुभूति दिव्य समारोह -ऐतिहासिक सामूहिक राजयोग ध्यान

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन
Raipur
May 31

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन