Brahma Kumaris

आबू रोड, शांतिवन – चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं 3E एक्सपो का शुभारंभ

3 min

आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के शांतिवन परिसर स्थित डायमंड हॉल में साइंटिस्ट, इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट विंग द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं 3E एक्सपो का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 12 से 16 सितम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर से पाँच हजार से अधिक वैज्ञानिक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट तथा निर्माण क्षेत्र से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने 3E एक्सपो का उद्घाटन किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस एक्सपो से लोगों को एनर्जी, एनवायर्मेंट और इम्पॉवरमेंट का सशक्त संदेश मिलेगा। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अध्यात्म-विज्ञान के समन्वय की सराहना की।

सम्मेलन के स्वागत सत्र में दुर्गापुर स्टील प्लांट के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री निलोपत रॉय ने कहा कि कार्य और जीवन में श्रेष्ठ संतुलन से ही श्रेष्ठ उपलब्धि मिल सकती है। उन्होंने साझा किया कि राजयोग अभ्यास से उनके जीवन में शांति और परिवर्तन आया है।

कर्नाटक बेलगाव के वेगा ग्रुप के सहसंस्थापक श्री सुभाष चांडक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़ने पर उन्होंने दिव्यता की अनुभूति की और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आंतरिक शांति का अनुभव किया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि भारत विश्वगुरु तभी बनेगा जब प्रत्येक व्यक्ति का जीवन आदर्श और गरिमामय बने। विंग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल भाई ने बल देते हुए कहा कि बिना कार्य-जीवन संतुलन के सुख-शांति संभव नहीं।

विंग की उपाध्यक्ष भिलाई की बीके आशा दीदी ने कहा कि बैलेंस से ही ब्लेसिंग मिलती है और ब्लेसिंग के बिना जीवन में ऊँचाई प्राप्त नहीं की जा सकती। नेपाल के एनएसईटी अध्यक्ष प्रो. अमोदमनी दीक्षित ने भी अपने संबोधन में कहा कि अध्यात्म आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और नई खोजों का आधार भी अध्यात्म ही है।

इस अवसर पर नृत्यश्री नृत्यालय, कर्नाटका की बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को आनंदित किया।

इस चार दिवसीय आयोजन में सभी प्रतिभागियों को ज्ञान, ध्यान एवं अनुभव से समृद्ध करने वाले अनेक सत्र और गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Shivir & Exhibitions news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
मुंबई की राजयोगिनी बी.के. वंदना बहन – एक प्रेरणादायी सेवामूर्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि
Mumbai
Jun 16

Leicester Overcoming Overthinking UK Tour Concludes with Sister Jayanti’s Inspiring Guidance
Leicester
Jun 15

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया पार्लियामेंट, मेलबर्न में राजयोगी बीके सूरज भाई को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया
Melbourne

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton
Wolverhampton
Jun 14

Overcoming Overthinking Through Spiritual Sovereignty and Soul Consciousness – Insights Shared in Wolverhampton

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक बोरा का प्रेरणादायी दौरा एवं भारत की सांस्कृतिक चेतना पर विचार
Gurugram

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur

Celebration of International Day of Yoga at GRC in collaboration with the High Commission of India
Oxford

From Abu Road

Happenings in your area

View All
आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित
Abu Road
Jun 15

आबू रोड में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित

मनमोहिनी वन: राजयोग मेडिटेशन से जीवनशैली जनित रोगों के समाधान हेतु 3D हेल्थ रिट्रीट प्रारंभ
Abu Road
May 20

सेवा वर्ष 2025–26 में महिला प्रभाग द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के विविध कार्यक्रम
Abu Road
Apr 30

शिवशक्ति नेतृत्व के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक सेवा यात्रा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)

युवा प्रभाग 2025-26 वार्षिक उपलब्धियाँ एवं आगामी दिव्य योजनाओं का सारांश
Abu Road
Apr 29

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

More in Shivir & Exhibitions

Related news you may find meaningful

View All
कपूरथला प्रदर्शनी में ब्रह्माकुमारीज़ का ‘माइंड स्पा’ स्टॉल बना विशेष आकर्षण का केंद्र।
Kapurthala
Jun 2

कपूरथला प्रदर्शनी में ब्रह्माकुमारीज़ का ‘माइंड स्पा’ स्टॉल बना विशेष आकर्षण का केंद्र।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सरगुजा पुलिस एवं ब्रह्माकुमारीज़  द्वारा भव्य नशा मुक्ति जनजागरण एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
Ambikapur
May 31

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सरगुजा पुलिस एवं ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भव्य नशा मुक्ति जनजागरण एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

वसई में प्रभु प्रेरणा भवन, पटेल समाज हेतु एक दिवसीय राजयोग शिविर का भव्य आयोजन
Mumbai
May 17

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ

आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा मालनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफल आयोजन
Bhind
Mar 27

आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा मालनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफल आयोजन

Brahma Kumaris Stall in Pune: A Space for Peace, Clarity, and Inner Strength at MEA Expo
Pune
Feb 27

पुणे में आयोजित मराठा इंटरनेशनल एक्सपो में ब्रह्माकुमारीज़ मीरा सोसाइटी की प्रभावशाली सहभागिता

मुंबई के कांदिवली वेस्ट में महाशिवरात्रि पर अमरनाथ दर्शन एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग की भव्य प्रस्तुति
Mumbai
Feb 15